Banke Bihari Darshan Timings For Travelers: अगर आप इस बार हरियाली तीज पर वृंदावन जाने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। बांके बिहारी जी के दर्शन का समय सिर्फ तीज के दिन के लिए बदल दिया गया है। भीड़ को देखते हुए ये फैसला मंदिर प्रशासन ने लिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। ऐसे में अगर आप दर्शन करने जा रहे हैं, तो टाइमिंग पहले ही चेक कर लें, वरना यात्रा अधूरी रह सकती है।
Banke Bihari Darshan Timings
तीज पर बदली गई दर्शन की टाइमिंग
हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त 2025 को है और इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय भी बदला गया है। श्रावण महीने की इस खास तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, इसलिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
सुबह ही होंगे दर्शन
मंदिर में तीज के दिन दर्शन केवल सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक ही हो पाएंगे। यानी जो भी भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें सुबह जल्दी मंदिर पहुंचना होगा क्योंकि तय समय के बाद दर्शन का मौका नहीं मिलेगा।
शाम को दर्शन पूरी तरह रहेंगे बंद
हर साल की तरह इस बार भी तीज पर शाम को मंदिर दर्शन के लिए नहीं खुलेगा। श्रद्धालुओं को सिर्फ सुबह के तीन घंटे का ही समय मिलेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि दोपहर या शाम को जाकर दर्शन करेंगे, तो ऐसा प्लान न बनाएं।
शाम को दर्शन रहेंगे बंद (फोटो: Istock)
भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
मंदिर और प्रशासन की ओर से हरियाली तीज पर आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लानिंग की जा रही है। लेकिन आपसे भी यही सलाह है कि दर्शन का समय ध्यान में रखकर ही यात्रा करें।
यात्रा से पहले ये बातें ध्यान में रखें
अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो एक दिन पहले वृंदावन पहुंच जाएं। सुबह समय से उठकर मंदिर के गेट पर पहुंचें, क्योंकि हर साल इस दिन बहुत भारी भीड़ होती है। बिना सही जानकारी के निकलेंगे तो दर्शन का मौका चूक सकते हैं।
हरियाली तीज एक खास मौका होता है और बांके बिहारी जी के दर्शन उस दिन और भी खास माने जाते हैं। लेकिन इस बार मंदिर की टाइमिंग बदली हुई है, इसलिए अगर आप दर्शन का सुख लेना चाहते हैं तो नई टाइमिंग के मुताबिक ही तैयारी करें। सही जानकारी और सही समय से यात्रा प्लान करें ताकि आपका आस्था भरा ये सफर यादगार बन जाए।
