Attari Wagah Border: देश में हर साल 15 अगस्त (15 August) को बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) पर जाकर इसका जश्न मनाते हैं। खासतौर से लोग 15 अगस्त के दिन पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के पास स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर (Attari Wagah Border) पर जाते हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर के सामने हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) का बॉर्डर होता है। अटारी-वाघा बॉर्डर से अमृतसर की दूरी 28 किलोमीटर है। अमृतसर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जहां इसकी दूरी 30 किलोमीटर है, तो वहीं अमृतसर हवाई अड्डे से अटारी-वाघा बॉर्डर 35 किलोमीटर दूर है। अगर आप इस 15 अगस्त पर कहीं घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं तो आप अटारी-वाघा बॉर्डर जाकर अपना 15 अगस्त (Independence Day 2023) और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको अटारी-वाघा बॉर्डर के बारे में हर वह चीज बताएंगे, जो आपके जानने के लिए बेहद जरूरी है।
Attari Wagah Border: अटारी-वाघा बॉर्डर जाकर इस बार 15 अगस्त को बनाएं स्पेशल।
