Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, गुफा तक पहुंचने के लिए जानिए कौन सा रूट रहेगा सही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 06:07 AM IST

Amarnath Yatra 2023: बाबा अमरनाथ का धाम हिंदुओं के लिए प्रमुख तीर्थस्थल है। इस बार इस यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हो रही, जो 31 अगस्त यानी श्रवण पूर्णिमा तक रहेगी। अमरनाथ की गुफा समुद्रतल से करीब 13,600 फीट ऊंची है। यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं- एक पहलगाम और दूसरा बालटाल। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा रूट...

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन तक रहेगी। भगवान शिव को समर्पित अमरनाथ की यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय तीर्थ यात्राओं में से एक है। ये यात्रा हिमालय में स्थित अमरनाथ की गुफा तक जाती है। यहां तक पहुंचने के लिए अनंतनाग जिले से होकर जाना होता है, जो कि समुद्रतल से करीब 13,600 फीट की ऊंचाई पर है। अनंतनाग जिले से गुफा तक जाने के दो रास्ते बट जाते हैं- एक पहलगाम और दूसरा बालटाल। आपको बता दें पहलगाम मार्ग काफी लंबा है, जहां से गुफा की दूरी करीब 40-45 किलोमीटर है। वहीं, बालटाल रूट से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा मार्ग है। लेकिन खड़ी चढ़ाई होने के कारण इसमें जोखिम अधिक हैं। जबकि पहलगाम मार्ग लंबा तो है लेकिन श्रद्धालुओं के लिए इस रास्ते से जाना थोड़ा आसान है। तो चलिए अमरनाथ गुफा तक जाने का पूरा रूट जान लेते हैं।

​Amarnath Yatra 2023

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए देखें पूरा रूट

अमरनाथ यात्रा रूट Amarnath Yatra Route

अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको श्रीनगर पहुंचना है। फिर किसी भी वाहन से पहलगाम या बालटाल तक जाना होगा। दरअसल, पहलगाम और बालटाल से ही पवित्र गुफा तक जाने के रास्ते हैं। हालांकि, यहां पहुंचने के बड़ा आगे आपको पैदल ही यात्रा करना है। पहलगाम से अमरनाथ की पवित्र गुफा की दूरी करीब 40-45 किलोमीटर और बालटाल से लगभग 15 किलोमीटर है।

End of Feed