भारत में हवाई यात्रा के 6 नए नियम, सफर से पहले जरूर जान लें

Flight Travel Guidelines: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को अधिक पारदर्शी और किफायती बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत यात्रियों को तमाम तरीके की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। नियमों के तहत यात्रियों के अधिकारों की जानकारी भी अधिक स्पष्टता के साथ प्रदान की जाएगी। ये सभी परिवर्तन हवाई यात्रा को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए हैं।

Flight Travel Guidelines India: भारत में हवाई यात्रा को लेकर हाल ही में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए नियम ना केवल हवाई यात्रा को अधिक पारदर्शी और किफायती बनाएंगे, बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी बेहतर करेंगे।

air travel rules India

भारत में हवाई यात्रा के नए नियम

पसंद की सीट चुनने में नो टेंशन: नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों को अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए अब भारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पहले, एयरलाइंस 20% सीटें ही मुफ्त में उपलब्ध कराती थीं, जबकि बाकी के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। यह कदम हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाने के लिए उठाया गया है।

End of Feed