घिसे-पिटे डेस्टिनेशन छोड़ें, इन अनजान रोड ट्रिप्स पर मिलेगा असली एडवेंचर का मजा

road trips India: आज हम आपको भारत के उन अनजाने रोड ट्रिप्स के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जो लद्दाख जैसी रोमांचक फीलिंग आपको दे सकते हैं। कम बजट में आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

road trips India: ज्यादातर लोग जब नॉर्थ इंडिया में रोड ट्रिप का प्लान करते हैं तो आमतौर पर दिल्ली से आगरा या दिल्ली से देहरादून जैसे मार्गों का जिक्र ही करते हैं। हालांकि, हाल के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि लोग अब इन पारंपरिक मार्गों के अलावा भी नई जगहों की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में जारी Uber Intercity Travel Index (अप्रैल-जून 2026) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कई छोटे शहरों को जोड़ने वाले रोड ट्रिप रूट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर रास्ते टियर-2 शहरों के बीच हैं, जहां लोग कम समय में आरामदायक सफर कर सकते हैं।

Lesser Known Road Trips

अनजान रोड ट्रिप्स

अहमदाबाद से वडोदरा

गुजरात का अहमदाबाद से वडोदरा रोड ट्रिप रूट इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। करीब दो घंटे का यह सफर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम समय में एक छोटी छुट्टी का मजा लेना चाहते हैं। अहमदाबाद अपनी शानदार स्ट्रीट फूड संस्कृति और पुराने शहर की विरासत के लिए मशहूर है। वहीं वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस, म्यूजियम और खूबसूरत गार्डन देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि लोग इस रूट को वीकेंड ट्रिप या डे ट्रिप के लिए चुन रहे हैं।

End of Feed