हिमाचल में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम, जानें हिमाचल में बारिश में घूमने की 5 शानदार जगहें

Himachal weather update: मानसून का आगमन उत्तर भारत में हो चुका है। इसलिए पहाड़ों की ट्रिप प्लान कर रहे लोगों को अब सावधानी बरतनी चाहिए। हिमाचल में अगले सप्ताह मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जानें हिमाचल के मौसम का मिजाजऔर मानसून के मौसम में हिमाचल में देखने लायक शानदार जगहें...

किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे लोगों को वहां का अगले 1 सप्ताह का मौसम जरूर जान लेना चाहिए। जिससे उनकी ट्रिप में किसी तरह का खलल न पड़े। भारतीय संस्कृति को अपने में समेटे हिमाचल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हिमाचल के पहाड़, झरने, और झील आपका मन पूरी तरह मोह लेते हैं। यदि आप इस मानसून हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको मौसम का अप्डेट जरूर रखना चाहिए। जिससे आपके ट्रैवल प्लान में किसी तरह का खलल न पड़े। हिमाचल में अगले 1 सप्ताह तक लगातार बारिश की संभावना है। इसलिए आपको अपने टूर को जरा सोचकर प्लान करना चाहिए।

best place to visit in himachal during monsoon

हिमाचल में घूमने की जगहें (Best places to visit in Himachal During monsoon)

शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला में आपको बारिश के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। यहां के खूबसूरत पहाड़ और पहाड़ों पर बने बाजार आपके शॉपिंग का मजा दोगुना कर देते हैं। आपको शिमला का ट्रिप बारिश में एक बार जरूर करना चाहिए।

कांगड़ा

कांगड़ा हिमाचल का एक बेहद शांत इलाका है, जहां आप इस बरसात अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां के हरे भरे पहाड़ और छोटे-छोटे गांव आपको एक खूबसूरत व्यू देते हैं। यहां के नेचर का सौंदर्य आपके मन को मोह लेता है।

कसौली

कसौली हिमाचल का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। मानसून में यहां की सड़कों पर घूमना आपको रोमांचित कर सकता है। यहां के मॉनकी पॉइंट से आप शाम को सन सेट भी देख सकते हैं।

End of Feed