परिवार संग करें Rann Utsav का अनोखा अनुभव, जहां हर रेत का कण कहता है कहानी

Rann Utsav 2025: 23 अक्टूबर 2025 से 4 मार्च 2026 तक रण उत्सव चलेगा। रण उत्सव कच्छ के महान रण को संस्कृति, कला और रंगों के जीवंत मेले में बदल देता है। अगर आप परिवार के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां कच्छ क्षेत्र में 5 स्थान हैं जो आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी। ये स्थान ना केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि बच्चों के लिए मनोरंजक और शैक्षिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।

Rann Utsav 2025: रण उत्सव 2025 गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आयोजित एक अनूठा महोत्सव है, जो हर साल सर्दियों के मौसम में मनाया जाता है। यह उत्सव कच्छ के महान रण को एक जीवंत रेगिस्तानी मेले में बदल देता है, जहां संस्कृति, कारीगरी और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस वर्ष यह महोत्सव 23 अक्टूबर से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। यदि आप अपने बच्चों के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो रण के आसपास कई ऐसे स्थान हैं जो पूरे परिवार के लिए उपयुक्त हैं।

Rann Utsav 2025

Rann Utsav 2025

भुज: कच्छ की सांस्कृतिक धड़कन (85 किमी दूर)

भुज कच्छ का सांस्कृतिक केंद्र है, जो 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद फिर से नई ऊर्जा के साथ खड़ा हुआ है। यहाँ स्थित ऐना महल अपने शानदार दर्पणों और नीले-सफेद टाइलों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान बच्चों के लिए इतिहास का एक जीवंत पाठशाला जैसा अनुभव प्रदान करता है।

End of Feed