Zomato Weather Union: फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो अब आपके घर खाना डिलीवर करने के अलावा मौसम का हाल ही बताएगी। कंपनी ने शहरों का मौसम का हाल बताने के लिए वेदर यूनियन (Weather Union) को पेश किया है। यह एक क्राउड-सपोर्ट वाला रियल टाइम वेदर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफार्म है। प्लेटफार्म की घोषणा करते हुए, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि "हमारी अर्थव्यवस्था की बेहतरी" के लिए इसके एपीआई को सभी संस्थानों और कंपनियों के लिए फ्री-टू-एक्सेस बनाया जाएगा।
Zomato Weather Union
भारत का पहला क्राउड-सपोर्टेड वेदर इंफ्रास्ट्रक्चर
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपनी पोस्ट में कहा, "भारत के पहले क्राउड-सपोर्टेड वेदर इंफ्रास्ट्रक्चर, www.weatherunion.com का अनावरण करने के लिए उत्साहित हूं। 650+ ऑन-ग्राउंड मौसम स्टेशनों का एक बड़ा नेटवर्क, यह हमारे देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर है।"
ये भी पढ़ें: Apple iPad Pro 2024: आ गया अब तक का सबसे पतला आईपैड, AI फीचर्स और M4 चिप से है लैस, जानें कीमत
क्या है वेदर यूनियन (Weather Union)?
कंपनी के अनुसार, "जोमैटो द्वारा विकसित ये मौसम स्टेशन तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, वर्षा आदि जैसे प्रमुख मौसम मापदंडों पर स्थानीयकृत, वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। 650 से अधिक ऑन-ग्राउंड मौसम स्टेशन पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं और वर्तमान में कार्यात्मक हैं।" ये स्टेशन तापमान, बारिश की तीव्रता, कुल वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा और अन्य सहित विभिन्न मापदंडों पर वास्तविक समय का मौसम डेटा प्रदान करते हैं।
कंपनी खोज रही वालंटियर
वेदर यूनियन को वर्तमान में 45 बड़े शहरों में उपलब्ध किया गया है। मौसम स्टेशन को "बहुत जल्द" अन्य भारतीय शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा। जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने कहा कि वेदर यूनियन अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने की उम्मीद कर रहा है और इसलिए उन्हें इसे स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए वालंटियर की आवश्यकता है।
