5,000 रुपये तक महंगा हो गया Xiaomi 17T, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलता है दमदार प्रोसेसर

Xiaomi 17T की कीमत भारत में फिर 5,000 रुपये बढ़ गई है। 12GB+256GB मॉडल 69,999 रुपये और 12GB+512GB मॉडल 74,999 रुपये का हो गया है। जानें नई कीमत और फीचर्स।

अगर आप Xiaomi 17T खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए कीमत से जुड़ी अहम खबर है। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके 12GB RAM वाले दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹5,000 की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं और Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट के साथ Amazon India पर भी दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि Xiaomi 17T लॉन्च के समय के मुकाबले अब ₹10,000 तक महंगा हो गया है।

Xiaomi 17T Price Hike

1.5K AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8500-Ultra/Photo-Xiaomi

अब कितनी हो गई Xiaomi 17T की कीमत?

Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹69,999 हो गई है। इससे पहले यह मॉडल ₹64,999 में उपलब्ध था। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹69,999 से बढ़कर ₹74,999 हो गई है।

End of Feed