Xiaomi 14 Civi Launch: 32MP के दो सेल्फी कैमरे और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ शाओमी 14 सीवी, जानें कीमत, फीचर्स, और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 14 Civi Launch in India: कैमरा सेटअप Xiaomi 14 Civi का मुख्या हाईलाइट है। इसमें दो-दो सेल्फी कैमरे मिलते हैं और दोनों ही 32-32 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा फोन के रियर में तीन कैमरे हैं, जिसे Leica ने Summilux लेंस के साथ मिलकर तैयार किया है। Xiaomi 14 Civi में 4,700mAh की बैटरी और 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 14 Civi Launched in India, Xiaomi 14 Civi: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने पहली बार अपने सीवी सीरीज फोन शाओमी 14 सीवी (Xiaomi 14 Civi) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में दो 32-32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में दमदार रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें 4,700mAh बैटरी, कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

Xiaomi 14 Civi

Xiaomi 14 Civi (image-Xiaomi)

Xiaomi 14 Civi Price: कितनी है कीमत

फोन को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 256GB वेरियंट आता है। वहीं 12GB + 512GB वेरियंट की कीमत 47,999 रुपये है। फोन क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। Xiaomi 14 Civi को 20 जून को दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम, होम स्टोर्स और शाओमी के रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed