WWDC 2025: 9 जून से शुरू होगा Apple का मेगा इवेंट, जानिए कहां देखें लाइव और क्या होगा खास

WWDC 2025: वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 सॉफ्टवेयर और AI पर फोकर रहेगा। नए Mac या अन्य हार्डवेयर लॉन्च की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन iPhone 16 सीरीज के साथ इन फीचर्स के आने की उम्मीद कर सकते हैं। iPadOS 26 में बेहतर मल्टीटास्किंग और डेस्कटॉप लेवल फीचर्स आने की उम्मीद है।

WWDC 2025: टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल अपना वार्षिक डेवलपर्स इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 (WWDC 2025) के लिए तैयार है। यह इवेंट 9 जून से 13 जून 2025 तक चलेगा। यह इवेंट पूरी तरह वर्चुअल होगा, लेकिन चुनिंदा डेवलपर्स को इनवाइट के जरिए Apple Park (क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया) में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। इस साल का WWDC 2025 खासतौर पर AI फीचर्स, नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और इंटरफेस डिजाइन में बदलावों को लेकर चर्चा में है।

WWDC 2025

WWDC 2025

Apple Event: कब और कितने बजे होगा इवेंट ?

  • तारीख: 9 जून 2025
  • समय: रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

End of Feed