WWDC 2025: एप्पल खोलेगा पिटारा, वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का मेगा इवेंट आज से शुरू, कैसे देखें Live और क्या होगा खास

WWDC 2025: इस इवेंट के जरिए एप्पल अपने आने वाले सॉफ्टवेयर की झलक देगा, जो आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होंगे।WWDC 2025 में 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन होंगे, जहां एप्पल के एक्सपर्ट्स नए फ्रेमवर्क्स और टूल्स पर चर्चा करेंगे। WWDC का फोकस मुख्य रूप से एप्पल के विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपडेट्स पर रहेगा, जैसे, iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS।

WWDC 2025: एप्पल की वार्षिक डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) आज 9 जून से शुरू हो रही है। Apple Park, Cupertino में चुनिंदा डेवेलपर्स की उपस्थिति में होने वाला यह इवेंट 5 दिनों तक चलेगा और इसकी शुरुआत एप्पल के CEO टिम कुक के कीनोट एड्रेस से होगी। कीनोट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (IST) और अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे (PT) शुरू होगा। इवेंट को आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप, Apple Developer ऐप, और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

Apple WWDC25

9 जून से शुरू हो रहा है वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC)

स्लीक पीक में क्या होगा खास?

इस साल के WWDC का थीम है ‘Sleek Peek’। एपल के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, यह थीम किसी नए और ज्यादा स्लिक डिवाइस की ओर इशारा हो सकती है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार iPhone Air मॉडल की पुष्टि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, थीम में मौजूद ‘Peek’ शब्द शायद Apple Vision Pro की ओर भी इशारा कर रहा हो।

End of Feed