चाइनीज AI मॉडल से हार गया दुनिया का सबसे पावरफुल एआई! अमेरिका की उड़ी नींद

Chinese AI model GLM-5.2: एआई की दुनिया में Anthropic के Mythos को सबसे पावरफुल एआई मॉडल माना जा रहा है। यहां तक कि अमेरिका ने इस पर बैन लगा दिया है कि इसे किसी अन्य देश को नहीं दिया जाएगा, लेकिन एक चाइनीज एआई मॉडल ने अमेरिका की नींद उड़ा दी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में चीन ने एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी AI स्टार्टअप Zhipu AI (जिसे Z.ai के नाम से भी जाना जाता है) का नया ओपन-वेट मॉडल GLM-5.2 कुछ खास कामों में अमेरिका के एडवांस AI मॉडल Anthropic Mythos के बराबर प्रदर्शन कर रहा है। इससे अमेरिका और चीन के बीच चल रही AI प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है।

Chinese AI model GLM-5.2

चीनी AI मॉडल GLM-5.2 ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता, Anthropic के Mythos को टक्कर देने का दावा

साइबर सिक्योरिटी में दिखा दमदार प्रदर्शन

Zhipu AI का GLM-5.2 इस महीने लॉन्च किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह मॉडल सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों (बग) और सुरक्षा कमजोरियों को खोजने के मामले में कई बड़े अमेरिकी AI मॉडल्स को टक्कर दे रहा है, हालांकि सामान्य तर्क क्षमता और व्यापक AI क्षमताओं में यह अभी भी Anthropic और OpenAI के प्रमुख मॉडल्स से पीछे है, लेकिन साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में इसकी क्षमता तेजी से बढ़ी है।

End of Feed