10000mAh battery smartphone: ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए स्मार्टफोन मेकर कंपनियां फोन्स में नए नए फीचर्स ला रही हैं। कुछ सालों पहले तक स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में कैमरा को लेकर जंग छिड़ी हुई थी। हर कंपनी अपने फोन्स में ज्याद से ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अब यह जंग बैटरी कैपेसिटी की तरफ शिफ्ट हो चुकी है। पिछले कुछ समय में बड़ी बैटरी वाले कई सारे स्मार्टफोन्स देखने को मिले हैं। हालांकि अब बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जिसमें पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है मैसिव बैटरी वाला स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- Digit)
हाल ही में हमें मार्केट में 7300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 8000mAh की बैटरी वाला ऑनर का स्मार्टफोन देखने को मिला। हालांकि अब चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी एक ऐसा फोन लाने जा रही है जो Samsung, Apple, Google समेत iQOO, Honor की टेंशन बढ़ाने बढ़ाएगा।
मिडरेंज सेगमेंट में हो सकती है एंट्री
चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station के तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक जल्द ही बाजार में 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि इस स्मार्टफोन को कौन कंपनी लॉन्च करेगी और इसकी लॉन्चिंग डेट क्या होगी। लेकिन, लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन अगले साल की पहली छमाही में दस्तक दे सकता है।
पावरबैंक के बराबर मिलेगी बैटरी
अगर लीक्स सही साबित होती हैं तो यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें पॉवर बैंक के बराबर बैटरी मौजूद होगी। कुछ ऐसी लीक्स भी सामने आ रही हैं कि यह स्मार्टफोन रियलमी की तरफ से पेश किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले रियलमी ने 10000mAh बैटरी क्षमता वाला एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। लीक्स की मानें तो 10,000mAh बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 8.5mm पहले डिजाइन के साथ आ सकता है।
