5G फोन में 4G SIM चलेगी या नहीं? नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बात

अगर आपके पास अभी 4G SIM है और आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। 4G SIM 5G फोन में बिना किसी परेशानी के चलेगी। फर्क सिर्फ इतना होगा कि 5G की हाई-स्पीड का आनंद तभी मिलेगा, जब आपका नेटवर्क, रिचार्ज प्लान और क्षेत्र 5G के लिए तैयार होंगे।

आजकल बाजार में ज्यादातर नए स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आ रहे हैं, लेकिन कई लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि अगर मेरे पास अभी 4G SIM है, तो क्या वह 5G फोन में चलेगी या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो जवाब जानकर शायद आपकी बड़ी टेंशन खत्म हो जाएगी।

Will a 4G SIM work in a 5G phone

क्या 4G SIM को बदलना पड़ेगा?

हां, 5G फोन में 4G SIM बिल्कुल काम करेगी

सबसे पहले अच्छी खबर। 5G स्मार्टफोन में 4G SIM पूरी तरह से काम करती है। यानी अगर आपने नया 5G मोबाइल खरीद लिया है, तो नई SIM लेने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी मौजूदा 4G SIM उसी तरह कॉल, SMS और इंटरनेट चलाएगी, जैसे पुराने फोन में चलती थी। दरअसल, 5G स्मार्टफोन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह 2G, 3G, 4G और 5G जैसे अलग-अलग नेटवर्क को सपोर्ट कर सके। इसलिए 4G SIM लगाने पर फोन अपने आप 4G नेटवर्क पर काम करने लगता है।

End of Feed