व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर का नाम ‘Strict Account Settings’ होगा, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है जो साइबर हमलों या टारगेटेड अटैक्स के खतरे में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर एंड्रॉयड के व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.33.4 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, हालांकि अभी यह आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
WhatsApp.
क्या है ‘Strict Account Settings’ मोड?
यह फीचर एक तरह का लॉकडाउन मोड होगा, जो यूजर्स को एक ही टॉगल से अपने अकाउंट की सुरक्षा को और सख्त बनाने की सुविधा देगा। इसके तहत व्हाट्सएप कई सुरक्षा सेटिंग्स को अपने आप सक्रिय कर देगा, ताकि यूजर को उन्हें मैन्युअली बदलने की जरूरत न पड़े।
photo-wabetainfo
कैसे काम करेगा यह फीचर?
इस मोड के सक्रिय होने पर व्हाट्सएप कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय अपने आप चालू कर देगा जैसे-
- IP एड्रेस प्रोटेक्शन: कॉल करते समय यूज़र की लोकेशन या IP ट्रैक न हो, इसके लिए कॉल्स व्हाट्सएप के सर्वर के ज़रिए रूट होंगी।
- अनजान नंबरों से मीडिया ब्लॉक: अनजान भेजने वालों से आने वाली फोटो, वीडियो या डॉक्युमेंट अपने आप डाउनलोड नहीं होंगे।
- लिंक प्रिव्यू बंद करना: चैट में भेजे गए लिंक्स का प्रिव्यू नहीं बनेगा, ताकि वेबसाइट्स तक यूज़र का IP एड्रेस न पहुंचे।
- स्पैम कॉल्स पर रोक: सेव न किए गए नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप म्यूट हो जाएंगी।
- ग्रुप ऐड कंट्रोल: केवल सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स ही यूज़र को किसी ग्रुप में जोड़ पाएंगे।
- प्रोफाइल प्राइवेसी: फोटो, स्टेटस और “लास्ट सीन” जैसी जानकारियाँ सिर्फ कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रहेंगी।
- टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अकाउंट में लॉगिन करने के लिए पिन आधारित सुरक्षा सक्रिय होगी।
WhatsApp अतिरिक्त सुरक्षा अलर्ट
फीचर ट्रैकर के अनुसार, यह मोड तब भी यूजर्स को सिक्योरिटी नोटिफिकेशन भेजेगा जब किसी कॉन्टैक्ट का एन्क्रिप्शन कोड बदले, ताकि यूज़र चैट की प्रामाणिकता की पुष्टि कर सके। फिलहाल व्हाट्सएप ने इस फीचर की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके बीटा वर्जन में पाए जाने से संकेत मिलता है कि आने वाले अपडेट्स में इसे शामिल किया जा सकता है।
