अब Instagram की तरह Whatsapp पर भी पीछा नहीं छोडे़ंगे Ads, स्टेटस देखने का मजा होगा किरकिरा!

WhatsApp ads in status bar: स्टेटस ऐड्स, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों जैसे ही हैं। बिजनेस अकाउंट अब स्पॉन्सर्ड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो यूजर्स के स्टेटस फीड में दिखाई देगा। ये ऐड्स दोस्तों और परिवार के अपडेट के बीच दिखाई देंगे, लेकिन इन पर एक स्पष्ट स्पॉन्सर्ड लेबल होगा।

WhatsApp start showing ads in status: मेटा ने नए एड फीचर्स को टेस्ट कर वॉट्सऐप से पैसे कमाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा अपडेट (वर्जन 2.25.21.11) में दो नए टूल 'स्टेटस ऐड्स' और 'प्रमोटेड चैनल्स' पेश किए हैं। यानी अब जल्द ही आपको वॉट्सऐप के स्टेटस बार में विज्ञापन देखने को मिलेंगे। वबीटाइंफो के अनुसार, ये फीचर अब एंड्रॉइड पर कुल सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

WhatsApp

अगर कोई यूजर किसी खास विज्ञापनदाता के ऐड्स नहीं देखना चाहता तो वह उन्हें ब्लॉक कर सकता है। (image-istock)

इंस्टाग्राम की तरह दिखेंगे विज्ञापन

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, स्टेटस ऐड्स, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों जैसे ही हैं। बिजनेस अकाउंट अब स्पॉन्सर्ड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो यूजर्स के स्टेटस फीड में दिखाई देगा। ये ऐड्स दोस्तों और परिवार के अपडेट के बीच दिखाई देंगे, लेकिन इन पर एक स्पष्ट स्पॉन्सर्ड लेबल होगा, जिससे यूजर्स इन्हें पर्सनल पोस्ट से आसानी से अलग पहचान सकते हैं।

End of Feed