WhatsApp में आ गया Username वाला फीचर, अब किसी को नहीं दिखेगा आपका नंबर, ऐसे करें इस्तेमाल

Whatsapp ने अब तक के सबसे खास फीचर Username जारी कर दिया है। अब आप किसी से चैट करेंगे तो आपका मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। आइए समझते हैं कि Username कैसे सेट करें।

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा का रोलआउट शुरू कर दिया है। इस फीचर के पूरी तरह लॉन्च होने के बाद यूजर्स किसी से चैट शुरू करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने के बजाय यूजरनेम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

WhatsApp Now Lets You Reserve Your Username

WhatsApp में आ गया Username वाला फीचर, अब किसी को नहीं दिखेगा आपका नंबर

लॉन्च से पहले यूजरनेम बुक करने का मौका

WhatsApp ने बताया है कि यूजरनेम (Username) रिजर्वेशन धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन अकाउंट्स में यह सुविधा उपलब्ध होगी, उन्हें ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा। यूजर्स अभी से अपना पसंदीदा यूजरनेम सुरक्षित कर सकते हैं, ताकि बाद में कोई दूसरा व्यक्ति उसे न ले सके।

End of Feed