CarPlay के लिए आया WhatsApp का बड़ा अपडेट, अब कार में ही कर सकेंगे कॉल और चैट

WhatsApp Car Play: यूजर्स कार के डैशबोर्ड से कॉल तो कर सकते हैं, लेकिन चैट विंडो खोलने के लिए उन्हें कार रोकनी होगी। यह कदम ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचाने के लिए उठाया गया है।

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने अब WhatsApp for CarPlay नाम से एक नया स्टैंडअलोन यानी अलग से ऐप लॉन्च किया है, जो कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर काम करेगा। यह फीचर भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में लाइव हो चुका है और इसे “Major Update” बताया जा रहा है।

WhatsApp for CarPlay Launched

CarPlay के लिए आया WhatsApp का बड़ा अपडेट, अब कार में ही कर सकेंगे कॉल और चैट

अब कार से ही कर सकेंगे कॉल और मैसेज

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने iPhone को कार से कनेक्ट करके सीधे इंफोटेनमेंट सिस्टम से ही WhatsApp कॉल और मैसेज कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यूज़र्स अपने दोस्तों और ग्रुप्स से बिना फोन उठाए ही कनेक्ट रह पाएंगे, जिससे ड्राइविंग के दौरान सुविधा और सेफ्टी दोनों बढ़ेगी।

End of Feed