UPI AutoPay से क्या-क्या कर सकते हैं पेमेंट? OTT से लेकर जानें पूरी लिस्ट

UPI से अब सिर्फ बैंक अकाउंट ही नहीं, बल्कि UPI Lite, RuPay क्रेडिट कार्ड, Credit Line और UPI Circle के जरिए भी पेमेंट किया जा सकता है। जानें UPI से भुगतान करने के 5 तरीके।

भारत में UPI का इस्तेमाल अब इतना आम हो चुका है कि ज्यादातर लोगों के लिए UPI पेमेंट का मतलब सीधे बैंक अकाउंट से पैसे कटना है। लेकिन अब ऐसा जरूरी नहीं है। आज UPI के जरिए कुछ पेमेंट क्रेडिट कार्ड, प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन और UPI Lite बैलेंस से भी किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, UPI Circle के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट करने की अनुमति भी दी जा सकती है। यानी QR कोड वही रहता है, लेकिन उसके पीछे पैसे का स्रोत और पेमेंट करने वाला व्यक्ति अलग हो सकता है।

UPI Lite Autopay Service, hdfc upi, hdfc upi limit, upi limit, upi limit increase, hdfc upi limit increase, hdfc upi downtime

UPI Lite: छोटे पेमेंट के लिए अलग बैलेंस (Image Source: iStock)

10 साल में UPI का तेजी से विस्तार

भारत में UPI के एक दशक पूरे होने के साथ इसका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। PIB की 24 अगस्त को जारी जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2016-17 में जहां सालाना UPI ट्रांजैक्शन करीब 2 करोड़ थे, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 24,162 करोड़ से ज्यादा हो गया। जुलाई 2026 में ही UPI के जरिए 2,365.8 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब 29.87 लाख करोड़ रुपये रही। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आज UPI से पेमेंट करने के अलग-अलग तरीके कौन से हैं और इनमें आपका पैसा कहां से कटता है।

End of Feed