Vivo ने 6000mAh बैटरी वाले दो 5G स्मार्टफोन्स किए लॉन्च, 12GB रैम का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने दो और धमाकेदार स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर दिए हैं। इन स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी Y सीरीज के तहत लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इन फोन्स में कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।

Vivo Smartphone Launch: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने दो धमाकेदार 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। वीवो के अपनी Y सीरीज को बढ़ाते हुए मार्केट में Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G को पेश कर दिया है। कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन्स को अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन, उम्मीद है कि इन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने ढेर सारे दमदार फीचर्स दिए हैं।

Vivo

वीवो ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स।

Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स में लगभग एक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। दोनों ही फोन्स के मेमोरी साइज में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। आइए आपको इन स्मार्टफोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed