50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y32, फुल चार्ज में मिलेगा 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम

Vivo Y32 5G में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिलता है। इसमें कंपनी ने 8000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया है। कंपनी की मानें तो इसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ मिलेगी।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है जो कि Vivo Y32 5G है। वीवो ने इससे पहले भारत में vivo Y31 5G को मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया था जिसे आप करीब 27,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन पुराने वर्जन की तुलना में थोड़ा डाउनग्रेड रखा गया है।

Vivooo

वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि फिलहाल वीवो ने अभी इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया है। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसको लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। Vivo Y32 5G की सेल बांग्लादेश में 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

End of Feed