नया स्मार्टफोन खरीदने वाले करोड़ों स्मार्टफोन बॉयर्स के लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने अपने फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स पेश कर दिए हैं। बाजार में आने वाले नए स्मार्टफोन्स में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं।
वीवो ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Vivo V70 की कीमत
Vivo V70 में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाले हैं। इसमें 8GB/256GB वेरिएंट और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। अगर आप 8GB/256GB वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 45,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप 12GB/256GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 49,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Vivo V70 में आपको पैशन रेड और लेमन येलो कलर ऑप्शन मिलेगा।
Vivo V70 Elite की कीमत
Vivo V70 Elite की बात करें तो इसमें आपको तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाले हैं जिसमें 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB शामिल हैं। इसके बेस मॉडल यानी 8GB वाले वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है। अगर आप 12GB रैम वाले बेस वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको 56,999 रुपये खर्च करने होंगे। टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 61,999 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने Vivo V70 Elite को पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक कलर में पेश किया है।
वीवो के दोनों ही लेटेस्ट स्मार्टफोन्स वीवो की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप SBI, HDFC Bank और Yes Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का कैशबैक मिलेगा।
Vivo V70 के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo V70 में आपको प्लास्टिक बैक पैनल डिजाइन के साथ IP68 रेटिंग मिलती है।
- कंपनी ने इसमें 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है।
Vivo V70 Elite के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo V70 Elite में भी आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ IP68 की रेटिंग मिलती है।
- इसमें आपको 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें भी आपको 50+50+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है।
