9,020mAh की बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया दमदार फोन, 50mp का डुअल कैमरा भी

Vivo T5 Pro 5G को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह T5 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है और 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo ने अपने नए फोन Vivo T5 Pro 5G को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह कंपनी की T5 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 9,020mAh की बैटरी भी गई है। फोन के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग भी है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo T5 Pro 5G

9,020mAh की बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया दमदार फोन, 50mp का डुअल कैमरा भी

कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।

End of Feed