Vi बनाम Jio-Airtel का मामला अब TRAI के दरवाजे, जानें क्या है MNP से जुड़ा विवाद

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के चेयरमैन ए.के. लाहोटी ने सोमवार को कहा कि अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों की ओर से सामने रखी गई शिकायतों और चिंताओं की जांच की जाएगी।

रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी हैं। तीनों ही कंपनियों के बीच में इस समय MNP विवाद जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। Jio-Airte और Vi के बीच शुरू हुआ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी विवाद अब TRAI के पास जा पहुंचा है। जियो और एयरटेल की तरफ से VI की तरफ से दिए जाने वाले कुछ खास तरह के ऑफर्स को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आइए आपको इस पूरे मामले के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

VI News

जियो-एयरटेल की शिकायतों की जांच करेगा ट्राई।

दरअसल Jio और Airtel की तरफ से Vi पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी मोबाइल यूजर्स को दूसरे नंबर से Vi पर पोर्ट कराने पर खास तरह के टैरिफ लाभ देने का वादा करके लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। अब TRAI की तरफ से इन शिकायतों की जांच की जाएगी।

End of Feed