Vi ने लॉन्च किया नया और शानदार प्रीपेड प्लान, 20 OTT ऐप्स के साथ Unlimited 5G

Vi का नया Vi Movies-TV Pack कंपनी के Vi App और अन्य सभी प्रमुख रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अगर आप कम कीमत में डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह नया प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ₹200 Vi Movies & TV Pack लॉन्च किया है। यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो एक ही रिचार्ज में OTT स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी और मोबाइल डेटा का लाभ लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म, 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और पात्र ग्राहकों के लिए Unlimited 5G का लाभ मिलेगा।

VI Rs 200 Plan

30GB डेटा और Unlimited 5G का भी लाभ/Photo-VI

अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत

कंपनी का कहना है कि नए प्लान के जरिए यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। एक ही रिचार्ज में कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं का एक्सेस मिल जाएगा। Vi का दावा है कि इस प्लान की कीमत कई केबल टीवी और DTH मासिक सब्सक्रिप्शन से भी कम है।

End of Feed