VI ने लॉन्च किया 140 रुपये का शानदार प्री-पेड प्लान, इन लोगों को होंगे फायदे

Vi–HMD Super Saver Offer की उपलब्धता 14 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक रहेगी। कंपनी जरूरत के अनुसार इसे आगे बढ़ा या पहले समाप्त भी कर सकती है। ग्राहक नया सिम लेने और इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए Vi के रिटेल स्टोर्स या अधिकृत पार्टनर्स से संपर्क कर सकते हैं।

Vodafone Idea (Vi) ने HMD Mobile के साथ मिलकर Vi–HMD Super Saver Offer की शुरुआत की है। यह ऑफर खास तौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसके तहत कम कीमत में वॉयस कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे फायदे लंबे समय तक दिए जाएंगे। यह एक सीमित अवधि का ऑफर है, जो नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए लागू होगा।

Vi–HMD Super Saver

Vi–HMD Super Saver

कौन उठा सकता है Vi–HMD Super Saver ऑफर का लाभ

इस ऑफर का फायदा वही लोग उठा सकते हैं, जो HMD 100, HMD 101 या Nokia 105 Classic फीचर फोन खरीदते हैं। फोन की खरीद 24 दिसंबर 2025 या उसके बाद होनी चाहिए। इसके साथ ही, सिम एक्टिवेशन के 30 दिनों के भीतर 140 रुपये का पहला रिचार्ज करना अनिवार्य होगा। ऐसे ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS मिलेंगे, जिनकी वैधता 28 दिन होगी।

End of Feed