इस सप्ताह लॉन्च होने जा रहे हैं धमाकेदार 5G स्मार्टफोन्स, भारतीय बाजार में मचने वाला है तहलका

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है तो जुलाई का आखिरी सप्ताह धमाकेदार रहने वाला है। इस सप्ताह भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च होन जा रहे हैं। लिस्ट में आपको सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स भी देखने को मिलने वाले हैं।

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस सप्ताह भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में आपको सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के फोन्स मिलने वाले हैं। महीने के आखिरी सप्ताह में आपको भारत में Relme,iQOO, Lava समेत दूसरे कई सारे स्मार्टफोन्स देखने को मिलने वाले हैं।

iQOO realme

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स।

Realme 15 Pro

अगर आप रियलमी के फैंस हैं तो बता दें कि कंपनी 24 जुलाई को Realme 15 Pro को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें आपको 7000mAh की बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस स्मार्टफोन में आपको कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है।

End of Feed