सैटेलाइट इंटरनेट में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी, Starlink विवाद पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की दो टूक

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत सैटेलाइट इंटरनेट में किसी एक कंपनी का एकाधिकार नहीं होने देगा। Jio, OneWeb और Starlink को लाइसेंस मिला है, जबकि Amazon Kuiper भी इस क्षेत्र में उतरना चाहती है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कर दिया है कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में किसी एक कंपनी का एकाधिकार नहीं होगा। सरकार सभी योग्य कंपनियों को सेवाएं देने का मौका दे रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन कंपनियों को सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SATCOM) सेवाओं के लिए लाइसेंस मिल चुका है। इनमें रिलायंस जियो, वनवेब और स्टारलिंक शामिल हैं। वहीं, अमेजन की प्रोजेक्ट कुइपर भी इस क्षेत्र में उतरने की इच्छुक है।

Jyotiraditya Scindia elon musk starlink

लाइसेंस मिलते ही शुरू नहीं होगी सेवा/Photo-AI

Jio, OneWeb और Starlink को मिला लाइसेंस

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में एक ब्रीफिंग के दौरान सिंधिया ने बताया कि भारत में तीन कंपनियों को सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SATCOM) सेवाओं के लिए लाइसेंस मिल चुका है। इनमें एलन मस्क की स्टारलिंक, रिलायंस जियो की सैटेलाइट इकाई जियो सैटकॉम और भारती समर्थित यूटेलसैट वनवेब शामिल हैं। वहीं, अमेजन की प्रोजेक्ट कुइपर भी इस बाजार में उतरना चाहती है, लेकिन उसे निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

End of Feed