Jack Dorsey: ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने छोड़ा Bluesky बोर्ड, कंपनी ने की पुष्टि

Jack Dorsey Quits Bluesky Board: ब्लूस्काई ने अपने प्लेटफॉर्म पर कहा, "जैक के जाने के साथ, हम कंपनी के लिए एक नए बोर्ड सदस्य की तलाश कर रहे हैं जो एक सोशल नेटवर्क बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को साझा करें और लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाएं।

Jack Dorsey Quits Bluesky Board: ट्विटर (जिसे अब एक्स कहा जाता है) के संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने ब्लूस्काई के बोर्ड को छोड़ दिया है। कंपनी ने एक पोस्ट में कहा कि वह अब नए बोर्ड सदस्य की तलाश कर रही है। कंपनी ने प्रोजेक्ट की फंडिंग और मदद के लिए डोर्सी को धन्यवाद दिया।

Jack Dorsey: ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने छोड़ा Bluesky बोर्ड, कंपनी ने की पुष्टि

कंपनी ने डोर्सी को दिया धन्यवाद

ब्लूस्काई ने अपने प्लेटफॉर्म पर कहा, "जैक के जाने के साथ, हम कंपनी के लिए एक नए बोर्ड सदस्य की तलाश कर रहे हैं जो एक सोशल नेटवर्क बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को साझा करें और लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाएं।" डोर्सी समर्थित ब्लूस्काई पिछले साल नवंबर में दो मिलियन यूजर्स तक पहुंच गया। कंपनी ने प्रोजेक्ट की फंडिंग और मदद के लिए डोर्सी को धन्यवाद दिया।

End of Feed