अगर आपने अनजान नंबर्स की पहचान के लिए फोन में ट्रू कॉलर इंस्टाल करके रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। Truecaller अपने ऐप्लिकेशन में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ट्रूकॉलक के इस बदलाव का सीधा असर आईफोन यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी जल्द ही अपने ऐप पर कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा को बंद कर सकती है। ऐसे में उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो डेली इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
ट्रूकॉलर ने अपने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा झटका। (फोटो क्रेडिट-Digit)
iPhone यूजर्स को लगा बड़ा झटका
आपको बता दें कि कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि Truecaller 30 सितंबर 2025 के बाद से iPhone के लिए कॉल रिकॉर्डिंग को बंद करने जा रहा है। मतलब इस तारीख के बाद आईफोन यूजर्स कॉल रिकॉर्डिंग के लिए ट्रूकॉलर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी अब इसके लिए अपने अपने आईफोन यूजर्स को इन ऐप नोटिफिकेशन भी भेज रहा है।
जहां एक तरफ आईफोन यूजर्स को झटका लगा है वहीं दूसरी तरफ एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए राहत है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 30 सितंबर के बाद भी कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर भी कंफर्म कर दिया है यह फीचर iOS के लिए 30 सितंबर से पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
Truecaller की तरफ से अपने यूजर्स को भेजे गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर आपने कोई कॉल रिकॉर्डिंग की है तो उसे अलग से डाउनलोड कर लें। कंपनी की तरफ से वेबसाइट पर इस संबंध में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसें साफ साफ लिखा गया है कि 'हम iPhone के लिए Truecaller में कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर को बंद करने जा रहे हैं।
Call Recording को ऐसे करें सेव
Truecaller में की गई रिकॉर्डिंग को आप दो तरह से सेव कर सकते हैं। पहला ऑप्शन यह है कि आप रिकॉर्डिंग्स को iCloud में सेव कर लें। इसके लिए आपको ट्रू कॉलर ऐप्लिकेशन को ओपन करना होगा, इसके बाद रिकॉर्ड टैब के ऑप्शन पर जाकर सेटिंग के आइकन पर टैप करें और स्टोरेज प्रेफरेंस में iCloud का ऑप्शन चुने। अगर आपको iCloud का ऑप्शन नहीं मिलता है तो आप आईफोन की सेटिंग में जाकर iCloud को ऑन करें और फिर ट्रू कॉलर को अनुमति दें।
अगर आप iCloud को नहीं चुनना चाहते हैं तो आप रिकॉर्डिंग को मैनुअली भी सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको रिकॉर्डिंग टैब में जाकर उस रिकॉर्डिंग को लेफ्ट साइड में स्वाइप करें जिसे सेव करना चाहते हैं। अब आपको सेव टू फाइल्स का ऑप्शन आ जाएगा। यहां से आप अपनी रिकॉर्डिंग्स को Email, Google Drive या फिर किसी दूसरे फोल्ड पर सेव कर सकते हैं।
