करोड़ों यूजर्स की मौज! अब Truecaller से कर सकेंगे कॉल रिकॉर्डिंग, ऐसे करें इस्तेमाल

Truecaller Call Recording Feature: यूजर्स इस सुविधा का उपयोग करके किसी भी कॉलर की सभी कॉल को अंग्रेजी और हिंदी में रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब कर सकते हैं। इस फीचर को कंपनी पहले ही अमेरिका में शुरू कर चुका है।

Truecaller Call Recording Feature: ट्रूकॉलर ने भारत में आईओएस, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एआई-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा लॉन्च कर दी है। नया फीचर यूजर्स को सीधे ट्रूकॉलर ऐप की मदद से इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी कॉल को अंग्रेजी और हिंदी में ट्रांसक्राइब भी कर सकेंगे।

Truecaller Call Recording feature

Photo Credit- Truecaller

फ्री नहीं मिलेगी सुविधा

कंपनी ने कहा कि एआई-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा कंपनी के प्रीमियम प्लान के एक हिस्से के रूप में उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआत 75 रुपये प्रति माह या 529 रुपये प्रति वर्ष से होगी। यानी फिलहाल सुविधा फ्री नहीं है। इसके लिए पैसे देने होंगे। बता दें कि इस फीचर को कंपनी पहले ही अमेरिका में शुरू कर चुका है। अब इसे भारत सहित कई अन्य देशों और भाषाओं में भी लॉन्च किया जा रहा है।

End of Feed