आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे तेज खुद लगाएं पता, TRAI ने शुरू किया ‘Network Anubhav Platform’

TRAI Network Anubhav Platform: TRAI ने ग्राहकों की नेटवर्क से जुड़ी परेशानियों के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है।

TRAI Network Experience Platform: मोबाइल पर इंटरनेट की धीमी स्पीड या कॉल के दौरान आवाज कटने की समस्या आम है। वहीं, कई बार लोगों को यह समझ नहीं आता कि उनके इलाके में नेटवर्क की परेशानी क्यों आ रही है। ट्राई का नया प्लेटफॉर्म अब ग्राहकों की इस परेशानी को दूर करने का काम करेगा।

TRAI

TRAI ने शुरू किया ‘Network Anubhav Platform’ (AI Generated Image)

ट्राई ने लॉन्च किया एक नया प्लेटफॉर्म

दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसका नाम ‘नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म’ रखा गया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से उपभोक्ता अपने इलाके में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की क्वालिटी से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। यानि लोकेशन के हिसाब से Jio, Airtel, Vi के नेटवर्क की परफॉर्मेंस देखी जा सकेगी।

End of Feed