ट्राई सख्त: Truecaller के ‘फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड' टैग पर जताई आपत्ति, DND विकल्प दिखाने को कहा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने प्रसिद्ध कॉल प्रबंधन ऐप 'ट्रूकॉलर' (Truecaller) की टैगिंग प्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई है।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कॉल प्रबंधन ऐप 'ट्रूकॉलर’ द्वारा विशेष नंबर श्रृंखला के तहत आने वाले नंबर पर ’फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड’ (अक्सर ब्लॉक किए जाने वाले) का बैज/टैग दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है। नियामक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह की टैगिंग उचित नहीं है, क्योंकि इससे दूरसंचार उपभोक्ता गुमराह और भ्रमित हो सकते हैं। साथ ही 1600 और 140 नंबर श्रेणी से आने वाली वैध कॉल को लेकर अनावश्यक संदेह पैदा हो सकता है, जबकि ये नंबर नियामकीय ढांचे के तहत आते हैं।

Truecaller

ट्रूकॉलर

1600 श्रृंखला के नंबरों का उपयोग अनिवार्य

अधिकारी ने कहा कि इसके बजाय ट्रूकॉलर को उपयोगकर्ताओं को यह जानकारी देनी चाहिए कि वे ट्राई के आधिकारिक 'डू नॉट डिस्टर्ब’ (डीएनडी) वरीयता प्रबंधन ऐप के माध्यम से 140 नंबर श्रेणी से आने वाली अवांछित प्रचार कॉल को रोकने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान डीएनडी व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने में है, ताकि लोग अपने पास उपलब्ध विकल्पों को समझ सकें।

End of Feed