टेक एंड गैजेट्स

Facebook Down: भारत समेत पूरी दुनिया में फेसबुक ठप, Insta भी डाउन, अचानक गायब हुए यूजर्स के अकाउंट, मची खलबली

समस्या सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Facebook के डाउन होने की जानकारी साझा की। कुछ लोगों का कहना है कि वे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स को पहले से लॉगिन अकाउंट भी एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है

Image

फेसुबक पूरी दुनिया में ठप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook एक बार फिर तकनीकी गड़बड़ी का सामना करता नजर आ रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में Facebook ओपन नहीं हो रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लॉगिन करने की कोशिश करने पर स्क्रीन पर "Account Temporarily Unavailable" का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे यूजर्स को अपने प्रोफाइल और अन्य सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम के भी डाउन होने की खबर है। कई यूजर्स की फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है।

स्क्रीन पर दिख रहा है यह मैसेज

यूजर्स के सामने दिखाई दे रहे एरर मैसेज में लिखा है: "Account Temporarily Unavailable. Your account is currently unavailable due to a site issue. We expect this to be resolved shortly. Please try again in a few minutes." इस संदेश से संकेत मिलता है कि समस्या किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से है और कंपनी इसे जल्द ठीक करने पर काम कर रही है।

कई यूजर्स ने की शिकायत

समस्या सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Facebook के डाउन होने की जानकारी साझा की। कुछ लोगों का कहना है कि वे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स को पहले से लॉगिन अकाउंट भी एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह समस्या सभी यूजर्स को प्रभावित कर रही है या केवल कुछ अकाउंट्स तक सीमित है।

Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

खबर लिखे जाने तक Meta की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि यह सर्वर से जुड़ी गड़बड़ी है या किसी विशेष क्षेत्र के यूजर्स को प्रभावित करने वाली समस्या।

क्या करें यूजर्स?

अगर आपके Facebook अकाउंट पर भी यही मैसेज दिखाई दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल आप:

  • कुछ मिनट बाद दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करें।
  • बार-बार पासवर्ड बदलने या नया अकाउंट बनाने से बचें।
  • इंटरनेट कनेक्शन और ऐप अपडेट की जांच कर लें।
यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो Facebook के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह एक अस्थायी तकनीकी समस्या लग रही है और कंपनी की ओर से इसे जल्द ठीक किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article