सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए करना होगा लंबा इंतजार, TRAI ने बढ़ाई डेडलाइन

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कुछ दिन पहले एक प्रस्ताव दिया है जिसमें कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते प्लान अनिवार्य रूप से लॉन्च करने होंगे।

यदि आप भी सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल प्लान से जुड़े उस प्रस्ताव पर सुझाव देने की समयसीमा बढ़ा दी है जिसमें रिचार्ज प्लान की वैधता और कीमत को लेकर लोगों से सुझाव मांगे गए थे। अब 5 मई 2026 तक इस पर राय दी जा सकेगी। पहले यह डेडलाइन 28 अप्रैल तय की गई थी।

Recharge

सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार, TRAI ने बढ़ाई कमेंट की डेडलाइन। (फोटो क्रेडिट-iStock)

स्टेकहोल्डर्स की मांग पर बढ़ाया गया समय

TRAI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि विभिन्न स्टेकहोल्डर्स और उनके संगठनों की ओर से समय बढ़ाने की मांग की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नियामक ने कमेंट जमा करने की अंतिम तारीख को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं, काउंटर-कमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 तय की गई है।

End of Feed