Times Network IDF: 'इंडिया डिजिटल फेस्ट' का 28 मार्च को हो रहा आगाज, जानिए एजेंडा से लेकर स्पीकर्स तक की जानकारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 27, 2023, 09:51 PM IST

टाइम्स नेटवर्क इंडिया डिजिटल फेस्ट (Times Network India Digital Fest): टाइम्स नेटवर्क द्वारा 28 मार्च 2023 को नई दिल्ली में इंडिया डिजिटल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टेक जगत की नामी हस्तियां तमाम विषयों पर अपने विचार रखेंगी।

भारत का प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क (Times Network) अपने इंडिया डिजिटल फेस्ट (IDF) 2023 का आयोजन कर रहा है। IDF 28 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है, इसकी थीम- 'द फ्यूचर बिगिन्स हियर' (The Future Begins Here) है।

Times Network India Digital Fest

'टाइम्स नेटवर्क इंडिया डिजिटल फेस्ट' में डिजिटल क्रांति के कई सारे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी

IDF का उद्देश्य

ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां इस फील्ड के माहिर, दूर की सोच रखने वाले और इसकी समस्याओं को सामने लाने वाले टेक विशेषज्ञ, इस टेक्नोलॉजी के भविष्य और वर्तमान पर अपने विचार रखेंगे, एक सार्थक चर्चा की जाएगी। IDF का उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से फ्रंटलाइन टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग के लिए एक रोड मैप (Road Map) तैयार किया जा सके।

End of Feed