घर को सिनेमा हॉल बना देगा 75 इंच का ये हाइटेक TV, कीमत 80,000 से भी कम

Thomson Offers In Flipkart GOAT Sale: फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी थॉमसन जल्द शुरू हो रही फ्लिपकार्ट गोट सेल में आकर्षक ऑफर्स पेश करने वाली है। 19 से 25 जुलाई के बीच ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सेल में ग्राहकों को बहुत कम कीमत पर जोरदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • थॉमसन के प्रोडक्ट्स पर धांसू डील
  • 19 से 25 जुलाई के बीच गोट सेल
  • फ्लिपकार्ट पर आ रही बड़ी सेल

Thomson Offers In Flipkart GOAT Sale: फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली गोट सेल यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में कई आकर्षक ऑफर्स ग्राहकों को मिलने वाले हैं। 19 से 25 जुलाई के बीच जोरदार डील्स का फायदा ग्राहकों को मिलेगा जहां फ्रांस की क्न्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी थॉमसन भी दो धमाकेदार डील्स लेकर आने वाली है। कंपनी इस सेल में आपके घर को होम थिएटर बनाने के लिए 75 इंच का क्यूएलईडी टीवी लाने वाली है जिसकी कीमत कुछ खास है। इसे 80,000 रुपये से भी कम दाम पर खरीदा जा सकता है, इसके अलावा कंपनी 32 इंच का क्यूएलईडी टीवी भी ला रही है जिसकी कीमत सेल में 11,499 रुपये होगी।

Thomson Flipkart GOAT Sale

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली गोट सेल में कई आकर्षक ऑफर्स ग्राहकों को मिलने वाले हैं

घर बन जाएगा सिनेमा हॉल

थॉमसन का नया 75 इंच एयर स्लिम डिजाइन गूगल टीवी 4के डिस्प्ले के साथ आता है। इसे बेजललेस डिजाइन, डॉल्बी विजन एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी अटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डीटीएस सराउंड साउंड और कई अन्य हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। इसे 40 वाट डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स, 2 जीबी रैम, 16 जीबी रोम और डुअल बैंड के अलावा वाइ-फाई और गूगल टीवी जैसे फीचर्स भी मिले हैं। इस टीवी पर आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5, ऐप्पल टीवी, वूट, सोनी लिव और गूगल प्ले स्टोर जैसे 10,000 ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed