टेक एंड गैजेट्स

Amazon पर आ रही Prime Day Sale, खूब सारे प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे भर-भर के ऑफर्स

Amazon Prime Day Sale: अमेजन इंडिया 20 और 21 जुलाई को प्राइम डे सेल लेकर आ रही है जिसमें खूब सारे प्रोडक्ट्स पर जोरदार ऑफर्स मिलेंगे। कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट्स की जानकारी उजागर कर दी है जिसपर ग्राहकों को भर-भर के डिस्काउंट मिलने वाले हैं।

Image

छोटे एवं मध्यम व्यवसायों और स्थानीय कारीगर भी सुर्खियों में आएंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही अमेजन प्राइम डे सेल
  • प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे जोरदार ऑफर्स
  • 20 और 21 जुलाई को चलेगी सेल

Amazon Prime Day Sale: ई-कॉमर्स मंच अमेजन इंडिया ने 20-21 जुलाई को अपने सालाना खरीदारी उत्सव 'प्राइम डे 2024' के लिए सोमवार को नए उत्पादों और प्रमुख सौदों की घोषणा की। इस मौके पर उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। इनमें 'बोट' के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता, अगारो के ई-कॉमर्स प्रमुख विशाल शिंदे, सैमसोनाइट के सीईओ (दक्षिण एशिया) जय कृष्णन और सैमसंग इंडिया के निदेशक (एमएक्स कारोबार) राहुल पाहवा शामिल थे।

फ्लिपकार्ट पर भी सेल

अमेजन इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि ‘प्राइम डे 2024’ के दौरान न केवल विभिन्न श्रेणियों में मशहूर ब्रांडों पर शानदार सौदों की पेशकश की जाएगी बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यवसायों और स्थानीय कारीगर भी सुर्खियों में आएंगे। अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट भी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम यानी गोट सेल लेकर आने वाली है। ये सेल ग्राहकों को 19 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जारी रहेगी। इस सेल में भी जोरदार ऑफर्स मिलने वाले हैं।

खूब सारे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स

भारत और उभरते बाजारों में अमेजन प्राइम, आपूर्ति और वापसी के निदेशक अक्षय साही ने कहा, "इस दौरान प्राइम सदस्यों को अमेजन पर लोकल शॉप्स, लॉन्चपैड, सहेली और कारीगर जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विक्रेताओं से फैशन एवं सौंदर्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और साज-सज्जा जैसी श्रेणियों में सौदा करने का मौका मिलेगा।" अमेजन इंडिया ने 'प्राइम डे 2024' के लिए 450 से अधिक भारतीय और वैश्विक ब्रांडों के हजारों नए उत्पाद पेश किए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article