THOMSON TV, Smart Air cooler: फ्रांसीसी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन ने भारत में अपनी नई QLED Linux (Coolita 3.0) OS टीवी और स्मार्ट एयर कूलर्स की रेंज लॉन्च कर दी है। इस लॉन्च के साथ थॉमसन ने दुनिया का पहला 24 इंच स्मार्ट QLED टीवी भी पेश किया है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में...
THOMSON TV, Smart Air cooler
QLED Linux OS टीवी
थॉमसन के नए QLED टीवी 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच में उपलब्ध हैं। ये टीवी Linux Coolita 3.0 OS पर चलते हैं और स्लिम डिजाइन के साथ आते हैं। इन टीवी में 1.1 बिलियन रंगों के साथ बेहतरीन QLED डिस्प्ले, गहरे कंट्रास्ट और शानदार रंगों के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इन टीवी में 24W (24 इंच) और 36W (32 इंच और 40 इंच) साउंड आउटपुट के साथ शक्तिशाली साउंड सिस्टम भी है।
ये भी पढ़ें: Apple Intelligence: भारतीय आईफोन यूजर्स की मौज, भारत में जारी हुए एपल इंटेलिजेंस' फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
QLED Linux OS: मिलते हैं ये खास फीचर्स
- QLED डिस्प्ले: बेहतर पिक्चर क्वालिटी, गहरे कंट्रास्ट और शानदार रंग
- स्मार्ट कनेक्टिविटी: वॉयस सर्च, स्क्रीन मिररिंग, और कई HDMI और USB पोर्ट्स
- एप्स: JioHotstar, YouTube, Prime Video, Sony Liv, Zee5
- बेजल-लेस डिजाइन: स्टाइलिश और एयर स्लिम डिज़ाइन
- स्मार्ट कनेक्टिविटी: वाई-फाई और Miracast सपोर्ट
- प्रोसेसर: A35*4 प्रोसेसर और 2.4 GHz फ्रिक्वेंसी
कितनी है कीमत
- 24AlphaQ001 (24 इंच): 6,799 रुपये
- 32AlphaQ019 (32 इंच): 8,999 रुपये
- 40AlphaQ060 (40 इंच): 12,999 रुपये
स्मार्ट एयर कूलर्स
थॉमसन ने एयर कूलर्स की नई रेंज भी लॉन्च की है जिसमें पर्सनल और डेजर्ट मॉडल शामिल हैं। इनमें स्मार्ट रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी, स्विंग कंट्रोल और मल्टीपल स्पीड सेटिंग्स जैसे फीचर्स हैं।
मुख्य फीचर्स
- पर्सनल एयर कूलर: 40L (5,699 रुपये), 55L (6,799 रुपये), 60L (7,499 रुपये)
- डेजर्ट एयर कूलर: 75L (7,499 रुपये), 95L (8,999 रुपये)
- स्मार्ट एयर कूलर (60L): रिमोट कंट्रोल के साथ स्विंग कंट्रोल और टाइमर फंक्शन
- कूलिंग सिस्टम: 3D हनीकॉम्ब मीडिया, इन्वर्टर संगत
