यह भारतीय कंपनी स्मार्टफोन बाजार में करने जा रही एंट्री, चाइनीज कंपनियों को मिलेगी टक्कर

यदि कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन्स में बेहतर फीचर्स, मजबूत परफॉर्मेंस और आकर्षक कीमत देने में सफल रहती है, तो वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है।

भारतीय वियरेबल्स ब्रांड Fire-Boltt ने अब स्मार्टफोन बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने 'boltt' नाम से नया मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने का ऐलान किया है। Fire-Boltt का कहना है कि यह कदम उसे केवल स्मार्टवॉच और ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी से आगे बढ़ाकर एक व्यापक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

boltt smartphone

यह भारतीय कंपनी ला रही है Made In India स्मार्टफोन

शुरुआती निवेश में लगाए 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा

कंपनी ने बताया कि नए स्मार्टफोन कारोबार के लिए वह 50 मिलियन डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) से अधिक का शुरुआती निवेश कर रही है। यह राशि प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और पूरे टेक इकोसिस्टम के विस्तार पर खर्च की जाएगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि बाजार की मांग के अनुसार आगे और निवेश किया जाएगा।

End of Feed