Apple iPhone 18 Pro का इंतजार खत्म! सितंबर में लॉन्च डेट आ गई, जानें कब?

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone प्रीमियम सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर या उससे अधिक हो सकती है। कंपनी इसे Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से भी अधिक प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश कर सकती है।

Apple के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक सितंबर 2026 में Apple अपनी अगली iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। इस बार iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

iPhone 18

Apple Park के Steve Jobs Theater में होगा इवेंट

9 सितंबर को हो सकता है Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple का वार्षिक Fall Event इस बार 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Bloomberg के मार्क गुरमन ने पहले 8 या 9 सितंबर की संभावना जताई थी, लेकिन कई विश्लेषकों का मानना है कि Apple इस बार 9 सितंबर को ही इवेंट आयोजित कर सकता है। Apple पिछले कई वर्षों से सितंबर के पहले पखवाड़े में नए iPhone लॉन्च करता आया है और Labor Day के अगले दिन इवेंट रखने से बचता रहा है। इसी पैटर्न को देखते हुए 9 सितंबर सबसे संभावित तारीख मानी जा रही है।

End of Feed