सोशल मीडिया पर तुरंत फेमस होने की चाह मेंटल हेल्थ पर डाल रहा असर, जानें इस सिंड्रोम के बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 07:16 PM IST

सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। यहां जानें 'फैंटम पॉकेट वाइब्रेशन सिंड्रोम' के बारे में।

29 अक्टूबर: देश में सेल्फी का क्रेज और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसके प्रति आगाह किया है। उनका कहना है कि इससे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे 'फैंटम पॉकेट वाइब्रेशन सिंड्रोम' पैदा हो सकती हैं। फैंटम पॉकेट वाइब्रेशन सिंड्रोम तब होता है जब कोई व्यक्ति अपनी जेब में फोन की वाइब्रेशन महसूस करता है, जबकि ऐसा नहीं है। इस सिंड्रोम का मुकाबला करने का सबसे अच्छा तरीका है कि मोबाइल फोन के उपयोग को कम करें और कभी-कभी फोन के वाइब्रेशन को बंद कर दें।

सोशल मीडिया पर तुरंत फेमस होने की चाह मेंटल हेल्थ पर डाल रहा असर

सोशल मीडिया पर तुरंत फेमस होने की चाह मेंटल हेल्थ पर डाल रहा असर

नई दिल्ली स्थित तुलसी हेल्थकेयर के वरिष्ठ सलाहकार, मनोचिकित्सक गौरव गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे अवसाद, चिंता, अकेलापन और आत्मघाती विचार भी आ सकते हैं।

End of Feed