मोबाइल फ्रॉड पर लगेगी लगाम, नया वेरिफिकेशन सिस्टम लाने की तैयारी में सरकार

New cyber security rules: इस प्लेटफॉर्म के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स और अन्य लाइसेंस प्राप्त संस्थाएं यह जांच सकेंगी कि कोई मोबाइल नंबर वैध है या नहीं, और क्या वह किसी अधिकृत ऑपरेटर के डेटाबेस में सूचीबद्ध है या नहीं। विभाग की तरफ से 24 जून को प्रकाशित मसौदा साइबर सुरक्षा नियमों में फोन नंबर सत्यापन के लिए एक नया मंच बनाने की बात कही गई है।

New cyber security rules: देशभर में मोबाइल नंबरों के गलत इस्तेमाल और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications DoT) ने साइबर सुरक्षा ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। 24 जून को जारी इस मसौदा प्रस्ताव में मोबाइल नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनाने की सिफारिश की गई है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स और अन्य लाइसेंस प्राप्त संस्थाएं यह जांच सकेंगी कि कोई मोबाइल नंबर वैध है या नहीं, और क्या वह किसी अधिकृत ऑपरेटर के डेटाबेस में सूचीबद्ध है या नहीं।

End of Feed