रिचार्ज प्लान पर TRAI ने कंपनियों को फिर से लताड़ा, कहा- जो खेल आपलोग खेल रहे हैं, वह अब नहीं चलेगा

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए, सिर्फ SMS चाहिए या किसी खास तरह का रिचार्ज करना है तो आपको ऐप के अंदर प्लान ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। TRAI के मुताबिक, इन जरूरी वाउचर को आसानी से उपलब्ध कराने का मकसद ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनने में मदद करना है।

मोबाइल रिचार्ज कराने वालों के लिए काम की खबर है। अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने से पहले अलग-अलग प्लान खोजते-खोजते परेशान हो जाते हैं तो अब ऐसा नहीं चलेगा। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को साफ-साफ कह दिया है कि TRAI के जरूरी रिचार्ज प्लान और खास टैरिफ वाउचर ग्राहकों को आसानी से दिखने चाहिए। कंपनियां इन्हें वेबसाइट या ऐप में कहीं अंदर दबाकर नहीं रख सकतीं।

TRAI ON RECHARGE PLAN

ग्राहकों ने की शिकायत, तब खुली कंपनियों की पोल/Photo-AI

ग्राहकों ने की शिकायत, तब खुली कंपनियों की पोल

PTI/भाषा के मुताबिक दरअसल, TRAI को ग्राहकों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि जरूरी रिचार्ज प्लान और वाउचर आसानी से दिखाई ही नहीं देते। इसके बाद नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप की जांच की। जांच में पता चला कि कई जगह ऐसे प्लान को इस तरह रखा गया था कि ग्राहक को उन्हें ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

End of Feed