9 हजार में 50MP कैमरा और आईफोन जैसे फीचर वाला फोन, जानें खासियत

Tecno Spark 20C Launched in India: टेक्नो स्पार्क 20 सी में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एआई सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

Tecno Spark 20C Launched in India: टेक्नो ने अपने नए किफायती फोन टेक्नो स्पार्क 20सी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को नवंबर 2023 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट, वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और आईफोन जैसा डायनेमिक पोर्ट फीचर मिलता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और इसे भारत में चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Tecno Spark 20C

Tecno Spark 20C

Tecno Spark 20C: कीमत और डिजाइन

फोन को भारत में एल्पेंग्लो गोल्ड, ग्रेविटी ब्लैक, मिस्ट्री व्हाइट और मैजिक स्किन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इशकी शुरुआती कीमत 8GB + 128GB विकल्प के लिए 8,999 रुपये है। कंपनी 1,000 रुपये के लॉन्च ऑफर भी दे रही है। जिससे हैंडसेट की प्रभावी कीमत 7,999 रुपये हो जाती है। इसे 5 मार्च से अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed