UPI पेमेंट से मुसीबत में फंसा चाय वाला, 20 रुपये के कारण बैंक अकाउंट हुआ फ्रीज, आप रहें सावधान

यह मामला अभी अदालत में है और अंतिम फैसला आना बाकी है। अदालत का निर्णय भविष्य में ऐसे मामलों में बैंक और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है

डिजिटल पेमेंट आज करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय, सब्जी या किराने की छोटी-छोटी खरीदारी भी अब UPI से होने लगी है, लेकिन गुजरात से सामने आया एक मामला यह सवाल खड़ा करता है कि अगर आपके खाते में किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़ा पैसा गलती से आ जाए, तो क्या आपका पूरा बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है? अहमदाबाद के एक चाय विक्रेता के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जहां महज 20 रुपये की UPI पेमेंट के कारण उनका पूरा बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया।

UPI Payments, UPI, UPI FAILED, UPI payment fails,यूपीआई,

20 रुपये के कारण बैंक अकाउंट हुआ फ्रीज, आप रहें सावधान

20 रुपये की चाय की पेमेंट बनी परेशानी की वजह

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के मिर्जापुर इलाके में अल-सफर पान एंड टी कॉर्नर चलाने वाले सुल्तान अहमद शेख के HDFC बैंक खाते में 19 अप्रैल को एक ग्राहक ने UPI के जरिए 20 रुपये भेजे थे। बाद में जांच एजेंसियों को पता चला कि यह राशि कथित साइबर ठगी के एक ट्रांजैक्शन चेन का हिस्सा थी, जिसकी जांच तेलंगाना की साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस कर रही है। जांच के दौरान जब यह 20 रुपये शेख के खाते तक पहुंचने की बात सामने आई, तो पुलिस के निर्देश पर बैंक ने उनका पूरा अकाउंट फ्रीज कर दिया।

End of Feed