Nokia: तरुण छाबड़ा बने नोकिया इंडिया प्रमुख, संजय मलिक की लेंगे जगह

Tarun Chhabra becomes Nokia India chief: मलिक ने फैसला किया है कि वो 31 मार्च 2024 को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद वो अपना पद तरुण को हस्तांतरित कर देंगे। हालांकि, मलिक 31 मार्च 2024 तक कंपनी में बने रहेंगे।

Tarun Chhabra becomes Nokia India chief: मोबाइल नेटवर्क के प्रमुख और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तरुण छाबड़ा को संगठनात्मक पुनर्गठन के अंतर्गत कंपनी का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। कंपनी ने अपने बयान में पुष्टि की है कि छाबड़ा भारतीय बाजार के नए इंडिया हेड के रूप में पदभार संभाल चुके हैं, जो कि अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएगा। छाबड़ा ने संजय मलिक का स्थान लिया है, जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

संजय मलिक की लेंगे जगह

मलिक ने फैसला किया है कि वो 31 मार्च 2024 को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद वो अपना पद तरुण को हस्तांतरित कर देंगे। हालांकि, मलिक 31 मार्च 2024 तक कंपनी में बने रहेंगे। वह भारत के वैश्विक ग्राहक अनुभव या बिक्री कार्यक्षेत्र का हिस्सा थे और उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक भारतीय बाजार संचालन का नेतृत्व किया।

End of Feed