दुनियाभर में बढ़ सकता है चिप संकट, ताइवान में भूकंप के बाद प्रमुख चिप प्लांट का कारोबार ठप

Chip Global Supply Chain: गौरतलब है कि ताइवान सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर चिप (Semiconductor Chip) उत्पादक देश है। ऐसे में काम बंद होने से दुनियाभर में इसका प्रभाव पड़ेगा। एप्पल और एनवीडिया के लिए को चिप्स की आपूर्ति करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता, ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी यही है।

Chip Global Supply Chain: ताइवान में बुधवार सुबह आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) सहित सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्लांट्स को खाली करा लिया गया। इससे चिप प्लांट का कारोबार ठप हो गया है और अब दुनियाभर में इसका प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि ताइवान सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर चिप (Semiconductor Chip) उत्पादक देश है।

Semiconductor Chip

Semiconductor Chip

भूकंप के बाद बंद हुए प्लांट

निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में टेक कंपनियां हुलिएन के तट पर आए शक्तिशाली भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रही हैं। भूकंप में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "प्रक्रिया के अनुसार निवारक उपाय शुरू किए गए और कुछ प्लांट को खाली कराया गया है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, और निकाले गए लोग अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। कंपनी फिलहाल भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रही है।"

End of Feed