Shri Ram Ring: बीटेक के तीन स्टूडेंट ने बनाई हाईटेक श्रीराम मुद्रिका, मुश्किल में बचाएगी जान

Hightech Shri Ram Ring: छात्रा ने बताया कि देश भर में सड़क दुर्घटना में हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए हमने अपने साथियों के साथ मिलकर राम नाम की एक आधुनिक अंगूठी तैयार की है।

Hightech Shri Ram Ring: 22 जनवरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में राममय माहौल है। इसी बीच गोरखपुर के छात्रों ने एक ऐसी अनूठी मुद्रिका (अंगूठी) तैयार की है, जो की सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाएगी। आईटीएम गीडा गोरखपुर कंप्यूटर साइंस बीटेक की तीन छात्रा अमृता सिंह, संगीता कुमारी और अमृता मौर्या ने इस मिलकर अनूठी मुद्रिका को बनाया है। छात्राओं ने अपने शिक्षक विनीत राय के देख-रेख में श्री राम नाम की इस अंगूठी को तैयार किया है।

ऐसे आया आइडिया

छात्रा संगीता ने बताया कि हर माह देश भर में सड़क दुर्घटना में हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसमें ज्यादातर लोग समय से अस्पताल न पहुंच पाने के कारण असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए हमने अपने साथियों के साथ मिलकर राम नाम की एक आधुनिक अंगूठी तैयार की है। जो लोगों की समय रहते जान बचाने में सक्षम है।

End of Feed